🪔 दीवाली — रोशनी का त्यौहार
The Festival of Lights
"
दीवाली हमारे लिए बहुत ही आनंदमय त्यौहार है। कहते हैं कि इस दिन श्री राम चंद्र जी, चौदह वर्ष के वनवास के बाद, अपने भ्राता लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ अपने राज्य, अयोध्या, लौटे थे।
श्री राम चंद्र जी
Returned to Ayodhya after 14 years of exile — वनवास
अयोध्या
Ram's kingdom — the city that celebrated with a thousand lamps
दीये जलाये
People lit oil lamps to welcome the return of their beloved king
आतिशबाजी
Fireworks lit up the sky — a tradition that continues today
उनके आने की ख़ुशी में नगर के सारे लोगों ने दीये जलाये और आतिशबाजियों से उनका स्वागत किया था। सब लोगों ने बहुत खुशियां मनाई थीं। तब से दिवाली मनाने की यह प्रथा चली आ रही है। हम दिवाली के दिन नए कपड़े पहनते हैं और परिवार के सभी सदस्य और मित्रों के साथ खुशियां मनाते हैं। हम सब मिलकर दीये जलाकर, फूलों से अपने घरों को सजाते हैं।
🙏 राम जी का स्वागत — Welcoming Lord Ram
घर घर में गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। सब लोग आपस में मिठाइयां बांटते हैं और एक दूसरे को सुन्दर उपहार भी देते हैं।
🙏 दीवाली पूजा — Diwali Puja
🎉 दीवाली का उत्सव — Celebrating Diwali
🪔 मैं बड़े आनंदपूर्वक अपने परिवार और मित्रों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाता हूँ। ✨