मेरे पिता का नाम श्री राजा रॉय है। मेरे लिए मेरे पिता मेरे आदर्श हैं| वह मेरे पिता ही नहीं, मेरे सबसे अच्छे मित्र भी हैं| वह हमारे छोटे से परिवार के प्रमुख हैं। उनकी उम्र चालीस वर्ष है।
मेरे पिता एक धार्मिक, निष्ठावान तथा विश्वसनीय व्यक्ति हैं।
वह एक कंपनी में मैनेजर हैं। वह अपनी संस्था में बड़े लोकप्रिय हैं। सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं।
वह गरीबों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
उनका स्वभाव बड़ा ही मिलनसार है और वे अपने परिवार के सदस्यों एवं मित्रों से बड़े प्यार से मिलते हैं |
मेरे पिता मेरी पढ़ाई तथा खेल कूद के विषय में बड़ी उत्सुकता से मेरा मार्गदर्शन करते हैं| उनका प्यार मेरा मनोबल बढ़ाता है|
मेरे पिताजी रात में मुझे अच्छी अच्छी कहानियां भी सुनाते हैं!
मुझे अपने पिता पर बड़ा ही गर्व है| मैं इश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे मेरे पूज्य पिता जी को सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें एवं उनकी लम्बी उम्र की कामना करता हूँ|
| Word | Meaning |
|---|---|
| आदर्श | ideal |
| मित्र | friend |
| प्रमुख | head |
| उम्र | age |
| धार्मिक | religious |
| निष्ठावान | honest |
| विश्वसनीय | trustworthy |
| संस्था | organisation |
| लोकप्रिय | popular |
| सम्मान | respect |
| गरीबों | poor |
| सहायता | help |
| सदैव | always |
| तैयार | ready |
| स्वभाव | nature |
| मिलनसार | friendly |
| सदस्यों | members |
| उत्सुकता | enthusiasm |
| मार्गदर्शन | guidance |
| मनोबल | mental strength |
| गर्व | pride |
| कामना | wish |